google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज में इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
किशनगंज जिले में इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा 2026 के पहले दिन सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में सम्पन्न हुई। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।


परीक्षा के दौरान एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ गौतम कुमार एवं साइबर डीएसपी रवि शंकर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में कुल 2446 परीक्षार्थी आवंटित थे, जिनमें से 2398 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं द्वितीय पाली में कुल 382 परीक्षार्थियों में से 363 उपस्थित हुए तथा 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। किसी भी परीक्षा केंद्र से निष्कासन अथवा कदाचार की कोई सूचना नहीं मिली।
परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)