अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण
डाला/ सोनभद्र। नगर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शुक्रवार की सुबह धार्मिक उल्लास और भाईचारे का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। डाला जामा मस्जिद से एक विशाल जुलूस निकाला गया, जो डाला बाड़ी की ओर बढ़ा। रास्ते भर जगह-जगह पर लंगर और शरबत की व्यवस्था कर लोगों ने जुलूस का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।
हजारों की संख्या में शामिल लोगों के हुजूम और छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में लहराते इस्लामिक परचम ने पूरे नगर को एक विशेष माहौल से सराबोर कर दिया। “ला इलाहा इल्लल्लाह” और “अल्लाहु अकबर” के नारों से गूंजता शहर आस्था और एकता का संदेश देता नज़र आया।
जुम्मे की नमाज़ के बाद जुलूस का दूसरा चरण निकाला गया, जो डाला बाजार, अल्ट्राटेक परिसर और सेक्टर-बी चौराहे होते हुए पुनः डाला मस्जिद पर जाकर सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर पेश इमाम जुबैर अहमद रिजवी ने सलाम पेश किया और पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की।
इस मौके पर सदर जहरुद्दीन, मौलाना जुबेर अहमद रिजवी, हाफीज़ नसीम खान, इश्तियाक अहमद, मुन्नवर अली , फिरोज खान, आमिल बेग, परवेज अहमद, दिलकुम, गुलाम, निजाम, शहनवाज शाह, अशरफ़, आफताब आलम, आजाद, नौशाद शमशेर, सरफुद्दीन, जाकीर अली, साकीर मंसूरी, मुमताज, अदनान, निजाम, नेयाज अहमद, अमीनवाज दानीश, शाह आलम, टीपू सुल्तान आदि लोग मौजूद रहे।
वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से डाला चौकी प्रभारी आशीष कुमार पटेल मय फोर्स के साथ उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



