google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

25 मार्च को दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में बरही में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, बैठक में रूपरेखा तय

पंकज कुमार पाठक, दैनिक समाज जागरण

बरही(हजारीबाग): दिनांक 21 मार्च 2026, शनिवार को धनबाद रोड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका श्रीमती प्रीति कुमारी ने की, जबकि संचालन विभाग जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्त ने किया।


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 25 मार्च 2026, बुधवार को दोपहर 2 बजे मनोकामनेश्वर मंदिर प्रखंड परिसर से विश्व हिंदू परिषद एवं दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा हजारीबाग रोड होते हुए युवराज होटल से वापस चौक, गया रोड रेलवे ओवरब्रिज, पटना रोड स्थित बजरंगबली मंदिर से होते हुए धनबाद रोड सरकारी अस्पताल मार्ग से पुनः प्रखंड परिसर मंदिर में आकर सम्पन्न होगी।


इस कार्यक्रम की संयोजिका सिमरन कुमारी एवं सह-संयोजिका रूपा कुमारी को बनाया गया है।
बैठक में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर कुमार, प्रखंड अध्यक्ष निरंजन केशरी, उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, बजरंग दल संयोजक अरविंद कुमार, सह-संयोजक सोनू कुमार सहित परी कुमारी, संगीता कुमारी, सुजाता कुमारी, सोनी गुप्ता, पलक कुमारी, शांभवी कुमारी, कशिश कुमारी, रोशनी केसरी, नीतू निषाद, जानवी कुमारी, जीविका केसरी, ज्योति कुमारी, कोमल कुमारी, सुकृति कुमारी, लता देवी, साक्षी सोनी एवं रिशु कुमारी सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


बैठक में शोभा यात्रा को सफल एवं भव्य बनाने के लिए सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)