google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बाघाडाबर गांव में स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जा रहा भव्य पूजा पंडाल का निर्माण

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 3 अक्तूबर 2024 नवीनगर प्रखंड के ग्राम बाघाडाबर में स्थानीय कलाकारों के माध्यम से दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।स्थानीय कलाकारों के साथ मिलकर गांव के नवयुवक पूजा पंडाल को अंतिम रूप देने मे बड़े जोर-शोर से लगे हैं ।भूतपूर्व मुखिया ओमप्रकाश सिंह ने बताया की परंपरागत रूप से विगत 30 वर्षों से गांव के ही कलाकारों द्वारा पूजा पंडाल का निर्माण होते चला आ रहा है। पूर्व मुखिया ने बताया कि सप्तमी के दिन मां भगवती देवी दुर्गा की मूर्ति के साथ पंडाल को आम दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाएगा।पंडाल निर्माण मे मुख्य रूप से मुन्ना सिंह,सुदामा,पासवान,रमेश चौधरी,अभिषेक पासवान,शिवम मिश्रा, सिंटू पासवान, दीपक रवि, मनीष चौधरी अंकित चौधरी राजा चौधरी छोटू पासवान चंद्रकांत रवि वीरेंद्र चौधरी रजनीश कुमार रामकुमार पासवान ,शशि चौधरी, सूरज पासवान, सतीश चौधरी राजा पासवान, शक्ति पासवान, विजेंद्र पासवान ,रौनक पासवान ,श्याम राज पासवान, चंद्रशेखर रवि, अनिल मिश्रा का अहम योगदान है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)