दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 3 अक्तूबर 2024 शारदीय नवरात्र को लेकर नबीनगर प्रखंड के गझंडा गांव मे दुर्गा पूजा और कलश स्थापना के लिए कलश यात्रा निकाला गया। ढोल बाजे के साथ कलश यात्रा गांव से निकलकर नबीनगर पुनपुन घाट आया जहां विद्वान आचार्यों द्वारा कलश मे मंत्रोच्चार के साथ जल भरी कराया गया।इसके बाद भक्त जन वापस गझंडा गांव पहुंचे जहां पूरे विधि विधान से कलश स्थापना कर मां भगवती की पुजा पाठ प्रारंभ किया गया।कलश यात्रा मे आरएलजेपी के नेता सुजीत कुमार ,प्रमोद सिंह , सुमन सिंह ,दीपक पाण्डेय , बिकाश कु० , पंकज कुमार , अभिशेक पोपp कुमार ,अशोक साव , बिनु साव ,नंदकिशोर विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवम पुरुष साथ साथ चल रहे थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



