समाज जागरण दैनिक
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान को तीन चरणों में आयोजित करने हेतु विस्तृत दिशा निर्देश निर्गत किया गया है, जिसमें दिनांक 12 अगस्त 2025 को द्वितीय चरण में तिरंगा महोत्सव के रूप में तुलसी सदन (हादीहाल) में पूर्वान्ह 11ः30 बजे से भव्य तिरंगा “म्यूजिकल कॉसर्ट“ आयोजित किया जायेगा जिसमें संस्कृति विभाग के कलाकार, महाविद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय तथा प्राथमिक विद्यालय के छात्र/छात्राओं के साथ हर घर तिरंगा के थीम पर (स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुये देश भक्ति गीतों) सांस्कृतिक कार्यक्रम तुलसी सदन (हादीहाल) में होगें। साथ ही तिरंगा महोत्सव के अन्तर्गत सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सहयोग से निर्मित उत्पादों“ स्थानीय उत्पादों (ओडीओपी) तिरंगा रंग की थीम वाली वस्तुओं जैसें-खादय सामग्री/परिधान/वस्त्र/श्रृंगार सामग्री, तिरंगा प्रदर्शिनी, सेल्फी प्वांइट/बूथ, तिरंगा संगीत कार्यक्रम है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



