उमरिया- जिले के ग्राम नरवार 25निवासी भारतीय सेना के वीर जवान सचिन द्विवेदी के सफल “ऑपरेशन सिंदूर” के पश्चात गृह आगमन पर समूचे नगर में हर्ष और गौरव की लहर दौड़ गई। जब यह जांबाज़ सपूत अपने घर लौटे, तो रानी दुर्गावती चौक (स्टेशन रोड) पर उमरिया नगर के नागरिकों, समस्त सामाजिक संगठनों ,व्यापारी बंधुओं एवं मातृ शक्तियों ने उनका भव्य स्वागत किया। तिलक, माला, जयघोष और देशभक्ति के नारों के साथ नगर ने अपने लाल का अभिनंदन किया सभी ने न केवल सचिन द्विवेदी को सम्मानित किया, बल्कि इस अवसर पर सामाजिक संगठनों एवं समाज के लोगों ने पूर्व सैनिकों के घर जाकर भी जिसमें प्रमुख रूप से भूतपूर्व सैनिक योगेश पांडे, जय सिंह, बिंदेश्वरी त्रिपाठी सहित कई पूर्व सैनिकों सम्मिलित थे उनके त्याग और बलिदान को नमन किया तथा उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा:”हमारी आज की यह सुरक्षित और शांतिपूर्ण नींद सिर्फ़ और सिर्फ़ उन जवानों की बदौलत है, जो सीमाओं पर दिन-रात देश की रक्षा में लगे हैं। देश की हर विजयगाथा के पीछे एक सैनिक का बलिदान और संकल्प होता है। ऑपरेशन सिंदूर जैसे साहसिक अभियानों ने भारतीय सेना की वीरता को एक बार फिर सिद्ध किया है। “भारतीय सेना के इस शौर्य और सेवा को नमन करते हुए नगरवासियों ने यह संदेश दिया कि जब तक ऐसे जवान हमारे देश की सीमा पर हैं, तब तक भारत माँ का मस्तक सदैव गर्व से ऊँचा रहेगा। उमरिया जिले के ग्राम नरवार के रहने वाले सचिन द्विवेदी जैसे वीर जवानों ने यह प्रमाणित कर दिया है कि देश की सेवा ही सर्वोच्च धर्म है।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपरांत उमरिया नगर में एक सप्ताह तक विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा तिरंगा यात्राएँ, संगोष्ठियाँ, देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियाँ, तथा वीर जवानों के प्रति सम्मान और समर्पण के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से युवा वर्ग और आम जनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना को जाग्रत किया गया।
इस कार्यक्रम का नेत्रवत मातृ शक्ति ने किया जिसमे प्रमुख रूप से ममता द्विवेदी ,कपूरिया बाई ,सपना दहिया ,निधी श्रीवास्तव ,सुषमा जी ,सुनीता त्रिपाठी , सविता सोधिया,नीतू सिंह ,कामना जी ,के के पाण्डेय ,डॉ ब्रजेश शर्मा ,मान सिंह ,धनुषधारी सिंह जी ,अखिलेश त्रिपाठी प्रिन्स छगवानी ,श्रीकांत द्विवेदी नीरज गौतम ,अश्वनी अग्रवाल संदीप रजक ,अरुण गुप्ता सहित अन्य समाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थिति रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



