google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हिन्दू समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से सैक्टर 99, नोएडा में होगा हिन्दू सम्मेलन

नोएडा शहर में हिन्दू समाज की एकता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। समाज में व्याप्त जातिगत विभाजन को दूर कर सभी वर्गों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से नोएडा में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

यह सम्मेलन 8 फरवरी 2026 को नोएडा के सेक्टर-99 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित होगा। सम्मेलन की तैयारियाँ पूरे जोरों पर हैं. इस सम्मेलन को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए एल.आई.जी., एच. आई. जी., सुप्रीम टावर्स एवं शनसाइन अपार्टमेंट एवं सैक्टर 99 सभी के वर्गों के भरपूर योगदान देखते हुए काफ़ी उत्साह देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि यह हिन्दू सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने सौ वर्षों के कार्यकाल में समाजसेवा, राष्ट्रनिर्माण, सामाजिक समरसता तथा सांस्कृतिक चेतना के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। आपदा प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में संघ के स्वयंसेवकों की भूमिका सदैव सराहनीय रही है।

सम्मेलन के माध्यम से RSS के विचारों से प्रेरित होकर सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर विचार-विमर्श किया जाएगा तथा हिन्दू समाज को संगठित और सशक्त बनाने का संदेश दिया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)