विजय तिवारी
खैरहा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री दीपक शर्मा के निज निवास में बीते 4 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा है जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड रही है कथा पंडाल में आस्था का अद्भुत वातावरण देखने को मिल रहा है। कथा प्रवक्ता डॉ कृष्णेंद्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज बकिया सतना ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़े अत्यंत प्रसंग प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर हजारों श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कथावाचक ने भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश भी दिया गया।
इसके पश्चात सुदामा जी के भावुक प्रसंग का वर्णन हुआ। उस दृश्य का वर्णन सुनकर कथा पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। सुदामा जैसे मित्र के प्रति प्रेम, समर्पण और त्याग का भाव सभी को भावविभोर कर गया। कथा स्थल पर बार-बार “जय श्रीराम एवं जय श्री कृष्णा” के जयघोष गूंजते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम के अंत में कलाकारों द्वारा मनमोहक भक्ति नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही और श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
इस भव्य धार्मिक आयोजन के सफल संचालन में आयोजक भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री दीपक शर्मा की अहम भूमिका रही। उनके परिवार के मार्गदर्शन और सहयोग से पूरे आयोजन की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही हैं। आयोजन समिति के सदस्य भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन 11 अप्रैल को होगा और 12 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।
कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और बुजुर्ग श्रद्धालु पहुंचकर श्रद्धा-भाव से कथा का श्रवण कर रहे हैं। खैरहा में चल रहा यह आयोजन पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक एकता का संदेश दे रहा है, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना हुआ है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



