google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विशाल रक्तदान शिविर दुद्धी में कई राज्यों के लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदान करना जरूरी ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है- सदर विधायक

समाज जागरण

दुद्धी/ सोनभद्र। दुद्धी तहसील परिसर में रविवार को द्वितीय अंतरराष्ट्रीय रक्त क्रांति वीर सम्मान समारोह द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक रावर्टसगंज भूपेश चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछड़ा क्षेत्र व अशिक्षित होने की वजह से यहां के लोग रक्तदान करने में हिचकते हैं. इस तरह का आयोजन एक पिछड़े इलाके में किया गया. यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि रक्त कहीं फैक्ट्री या दुकान पर नहीं मिलता, बल्कि शरीर से बनता है. इसलिए रक्तदान करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. विशिष्ट अतिथि श्रवण सिंह गोंड़ व रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों से आये सभी रक्तबीरों ने ब्लड डोनेट कर दुद्धी को जागरूक करने का काम किया है. कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन कमलेश मोहन ने किया।
कार्यक्रम से पूर्व भूटान, नेपाल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, लखनऊ, उन्नाव सहित अलग-अलग राज्यों से आए रक्तवीरों ने भव्य रूप से जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण किया. दुद्धी नगर भ्रमण के दौरान डीजे के धुन पर नाचते-झूमते लोगों रक्तदान करने का अपील किया. तहसील परिसर में रक्तबीरों ने दुद्धी ब्लड सेंटर को आठ यूनिट राबर्ट्सगंज ब्लड सेंटर को 10 यूनिट ब्लड डोनेट किया. कार्यक्रम के दौरान रामलीला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न छात्रों ने प्रतिभाग किया.
प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट समिति के विकास अग्रहरि ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि पिछले साल पहली बार कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस वर्ष भी स्थानीय दुद्धी नगर के लोगों ने भरपूर सहयोग किया. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, सुरेंद्र अग्रहरी, अनिल गुप्ता, संतोष गुप्ता, इसहाक ख़ाँ आदि लोग मौजूद रहे. दुद्धी में ब्लड डोनेट के दौरान डॉ वरुणा निधि ने स्वास्थ्य विभाग के टीम के साथ डोनेट कार्यक्रम में जुटे रहे. कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया।
ब्लड डोनेट कार्यक्रम में शिवकांत त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार पटेल, सुमित कुमार, निरंजन यादव, संतोष गुप्ता, कौसर खान, अंकित मौर्य, शुभम जायसवाल, अभय कुमार, काजल शिखा, अजीत कुमार, नीतू, प्रतिभा देवी, आरती गुप्ता, सोनू जायसवाल, सौम्या तिवारी, मनीषा, शुभम लोंगो ने रक्तदान किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)