समाज जागरण/ सन्तोष कुमार
सोनभद्र/बीजपुर। समृद्धि जन कल्याण संस्थान की ओर से सोमवार को पुनर्वास स्थित दुधइया मंदिर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। इस दौरान 200 से अधिक लोगों का मोतियाबिंद जांच एवं उपचार के लिए पंजीकरण किया गया, जबकि 300 से अधिक लोगों का विभिन्न बीमारियों से संबंधित मेडिकल चेकअप किया गया।
शिविर में मरीजों की आंखों की जांच के साथ ब्लड प्रेशर, शुगर एवं खून से संबंधित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। मिश्रा पॉली क्लीनिक के सौजन्य से मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए भी आवश्यक पहल की गई। सुबह से ही शिविर में मरीजों की भारी भीड़ जुटी रही। लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता, देव कुमार, जावेद अहमद, रंजीत चौधरी, अर्जुन विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार, केपी सोनकर, मनीष यादव, अजीत कुमार, महावीर सिंह गोंड एवं विजय कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संस्थान के सदस्यों ने शिविर के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
संस्थान की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। शिविर के माध्यम से ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



