google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मॉर्निंग वॉक पर महिला से चेन लूटने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

चोपन/ सोनभद्र। स्थानीय पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की सोने की चेन बेचकर मिले ₹42,170 नकद और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया गया है।


पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चोरी की घटनाओं के खुलासे एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में चोपन पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने थाना चोपन पर दर्ज मुकदमा संख्या 170/2026 (धारा 304(2), 317(2) बीएनएस) से संबंधित वांछित अभियुक्त खुर्शीद आलम उर्फ कोर्शीद आलम (36 वर्ष) को शनिवार को रॉबर्ट्सगंज कचहरी चौक गेट के पास से गिरफ्तार किया। वह सेवा सदन बाड़ी डाला (मस्जिद के पास) का निवासी है और वर्तमान में ग्राम वर्दिया, थाना चोपन में रहता है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने सोने की चेन बेचकर प्राप्त ₹42,170 नकद बरामद किए। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 9 मई 2026 को हुई थी। डाला निवासी मुद्रिका सेठ ने थाना चोपन में तहरीर देकर बताया था कि उनकी पत्नी प्रभा देवी सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान वीरवल के घर के पास बाइक सवार बदमाश उनकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर घटना का सफल खुलासा कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पर चोरी और गैंगस्टर एक्ट सहित तीन आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)