•~ विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध – ओ.पी. गुप्ता
समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता
सोनभद्र। विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज के तत्वावधान मे दिनांक 01 अगस्त 2026 से आगामी दिनांक 31अगस्त 2026 तक समय प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक बिल संबंधी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से खंडीय / उपखंडीय कार्यालयों पर विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे।
इस आशय की जानकारी देते हुए अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खंड ओ.पी.गुप्ता ने बताया कि इन कैम्पों में उपभोक्ताओं की विद्युत बिलों से संबंधित विभिन्न समस्याओं जैसे बिल संशोधन, मीटर रीडिंग संबंधी त्रुटियां, बिल होल्ड, बिल सुधार, नाम एवं पता संशोधन, गलत बिलिंग तथा अन्य वाणिज्यिक शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अपने विद्युत बिल, उपभोक्ता संख्या एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित कार्यालय में आयोजित कैम्प में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करे। विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर हीं अधिकतम निस्तारण सुनिश्चित करना है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



