google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हरहुआ सब्जी मंडी में चला बृहद सफाई अभियान।

*गाँव बनेगा स्वच्छ और सुंदर,यह अभियान भाव हो सबके अंदर।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। स्वच्छता ही सेवा की भावना के साथ स्वच्छता के जन आंदोलन उत्सव के दृष्टिगत “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता” थीम पर सफाई कर्मियों ने जनप्रतिनिधि की सहभागिता संग आज शनिवार को हरहुआ सब्जी मंडी व सड़क किनारे बृहद सफाई अभियान संग साफ -सफाई किया।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत हरहुआ मयंक मोहन गौड़ के अनुसार 14 सितम्बर से 1अक्टूबर तक यह अभियान 10-10सफाई कर्मियों की टोली मय किट सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ बृहद सफाई का कार्यं कर रहे हैं। कहीं पर कोई प्लास्टिक एवं गन्दगी नहीं रहेगी।गन्दगी स्थल और ग्राम स्वच्छ और सुंदर बनाने का अभियान हर हाल में पूरा होगा। अब तक गोकुलपुर हनुमान मंदिर ,सरायकाजी मुख्य मार्ग पैदल समपार व हरहुआ चौराहा पर विशेष सफाई का कार्य किया गया। कल टीम हरहुआ पुलिस चौकी व बाजार में प्रधान व जनप्रतिनिधियों संग सफाई का कार्य किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)