दैनिक समाज जागरण
जिला प्रभारी शमीम अहमद सिद्दीकी
जनपद बिजनौर
समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सम्भावित विधायक प्रत्याशी हाजी मुहम्मद साजिद लगातार क्षेत्र मे पीडीए पंचायत के माध्यम से जनता से संवाद कर रहे हैं।उनकी पंचायतो मे पिछड़ा,दलित,अल्पसंख्यक,महिलाएँ भारी संख्या मे एकजुट हो रहे हैं।और आने वाले विधानसभा के चुनाव मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प ले रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं अम्बेडकर वाहिनी क राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती जी ने जब से हाजी मुहम्मद साजिद को अम्बेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय कमेटी मे महासचिव बनाया है तब से ही वो क्षेत्र मे गाँव गाँव पीडीए पंचायत कर रहे हैं।जिसमें पीडीए के अंतर्गत आने वाले सभी समाज के लोग बड़े उत्साह से प्रतिभाग कर रहे है।
इस क्रम मे नजीबाबाद विधानसभा के गाँव मे पी डी ए पंचायत आयोजित की गई जिसमें भारी संख्या मे दलित समाज के लोगों ने भाग लिया।हाजी साजिद ने जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पीडीए समाज के भारी समर्थन से ही समाजवादी पार्टी ने सैतीस सीट जीतने का काम किया है जिससे भाजपा केंद्र मे बहुमत के आँकड़े से बहुत दूर रही।और आज समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।आने वाले विधानसभा चुनाव मे पीडीए के बलबूते समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और विकास पुरुष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री बनेंगे और समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक विकास की बयार पहुँचाने का काम किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परवीन भारती जी,
संचालन डॉक्टर अनवार साहब,कोमल सिंह,रतिराम जी,पूरे मिस्त्री,नाजिम एडवोकेट,बालक राम बाबू सिंह,शरीफ अहमद हसन, शाहबाज दिले,प्रोफेसर रुकैया जी,मास्टर विजय, मास्टर अमर सिंह, मोहम्मद हनीफ ,मोहम्मद वाजिद रफी,हाफिज नूर हसन, इमरान इफ्तेखार, वसीम एडवोकेट, गोविंद, जुल्फिकार, दिनेश, मास्टर जगदीश,फैमिद वसीम प्रदीप राजेश ,जयपाल ,आदि उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



