google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, पड़ोसियों और पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

ओबरा/ सोनभद्र। ओबरा सेक्टर 8 स्थित एक रिहाइशी मकान में बुधवार को शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे अफरा-तफरी मच गई।


जानकारी के अनुसार, ओबरा परियोजना में श्रमिक के पद पर कार्यरत कौशल्या देवी (पत्नी स्वर्गीय घनश्याम मिश्रा, निवास स्थान 8-1-T42) अपने काम पर गई हुई थीं। इसी दौरान उनके घर के किचन में शॉर्ट सर्किट होने से आग धधक उठी। देखते ही देखते घर से धुएं का गुबार निकलने लगा।आस-पड़ोस के लोगों ने जब घर से धुआं निकलते देखा, तो तुरंत 112 पुलिस सहायता को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची। घर का ताला बंद होने के कारण पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और किचन से सामान बाहर निकालना शुरू किया।


इसी बीच सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुँच गई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग समय रहते बुझा ली गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में किचन के सामान को नुकसान पहुँचा है, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)