अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण,संवाददाता, झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 20 जून 2024:–सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एस टाइप मोड़ माँझीटोला जाने वाले सड़क किनारे स्थित एयरटेल आउटलेट दुकान में बीते देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आगजनी की घटना घटित हुई, जिसमें बगल में स्थित एक अन्य दुकान भी जलकर खाक हो गया.
बताया जाता है कि एयरटेल आउटलेट के बंद दुकान में बीते देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लगी. जहां देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण किया और पूरा दुकान जल गया, वहीं इस आउटलेट दुकान के बगल में एक चिकन शॉप भी जलकर राख हो गया. हालांकि बंद चिकन शॉप में रखें मुर्गो को किसी तरह की नुकसान नही हुई है.
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एयरटेल आउटलेट के प्रोपराइटर गोपाल पाल ने बताया कि तड़के सुबह 4 बजे इन्हें स्थानीय लोगों द्वारा फोन कर सूचित किया गया कि उनके दुकान में आग लगी है .इसके बाद ये दुकान पहुंचे. और त्वरित अग्निशमन दल को सूचित किया गया. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने में काबू पाया. बताया जा रहा है कि आग लगी से दोनों दुकानों में लाखों का नुकसान हुआ है.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



