अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड)20 जून 2024: –जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंगर्तग कल्पनापुरी स्थित पहाड़ी के पास स्क्रैप कारोबारी विक्की नंदी के क़रीबी विवेक सिंह, पिता गोलटन सिंह कल्पनापुरी निवासी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है.

घटना बुधवार रात 8.40 की है, जब विवेक सिंह कल्पनापुरी स्थित पहाड़ी के समीप तीन हथियारबंद बदमाश पहुंचे और विवेक सिंह को घेरकर तीन गोलियां मार दी. जिससे मौके पर ही विवेक की मौत हो गयी. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मोटरसाईकिल पर सवार होकर मुस्लिम बस्ती होते हुए फरार हो गये. मृतक विक्की नंदी का करीबी था और उसके घर से जुड़ा हुआ था. मृतक फाईनेंस कंपनी के गाड़ी टानने का भी काम करता था. जानकारी के अनुसार तीनो अज्ञात बदमाश मृतक को फोन कर घर से बुलाया था. इसके बाद मृतक विवेक अपने घर से स्कूटी लेकर निकला था. इसी क्रम में तीनों बदमाश उसे घेर लिया. जबतक वह कुछ समझ पाता मृतक पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें विवेक को तीन गोली लगी और मौके पर ही मौत हो गयी. इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर सरायकेला एसडीपीओ संतोष मिश्रा, आदित्यपुर थाना प्रभारी, गम्हरिया थाना प्रभारी और आरआइटी थाना प्रभारी पहुंचे है. पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है. बताया जा रहा है कि यह घटना विक्की नंदी और सागर लोहार-कार्तिक मुंडा के बीच हो रहे गैंगवार का परिणाम है. बीते दिनों सागर लोहार के करीबी भोलू कर्मकार की हत्या के प्रतिशोध में विवेक की हत्या की गयी है. इधर देर शाम सरेआम विवेक सिंह की हत्या किये जाने पर क्षेत्र के लोग आक्रोशित है और शव के साथ प्रदर्शन कर रहे है. स्थिति बेकाबू नहीं हो इसको देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी मंगाया जा रहा है. बता दें कि कल्पनापुरी का यह इलाका ब्राउन शुगर कारोबार के लिए कुख्यात है.
मिली जानकारी में पता चला की विवेक सिंह अपने घर में था, इसी दौरान एक फोन उसे आया और पहाड़ी के पास बुलाया, जिसके बाद विवेक अपना स्कूटी लेकर घर से निकला था. लेकिन तीनों को देखकर वह भागने लगा जिसके बाद तीनो बदमाश ने घेरकर उसे गोली मार दी. सिर में गोली लगते ही मौके से गिर गया था विवेक, बदमाशों से घिरने के बाद विवेक स्कूटी छोड़ मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन एक गोली उसके सिर पर लग गयी, जिसके बाद वह मौके पर गिर गया. जिसके बाद उसे दो और गोली मारी गयी. जिस स्थल पर घटना घटी है वह एक संवेदनशील इलाका है. बीते 10 वर्षो से यहां के लोग इस स्थल पर टीओपी स्थापित करने की मांग कर रहे है. बीते एक साल पूर्व भी इसी जगह हत्या की वारदात हो चुकी है. वही इसी स्थल पर ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री होती है. जिसके चलते शहर के विभिन्न कोनो से नशेड़ी पहुंचते है और ड्रग पेडलर से ब्राउन शुगर खरीदते है. यही नहीं इस इलाके में चोरी छितनई की घटना आम हो चुकी है. इन तमाम मुद्दों पर लोग पुलिस को घेर रहे है.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



