google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिला भूगर्भ जल प्रबंधन समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई आयोजित।

समाज जागरण अभिषेक तिवारी अमेठी

अमेठी जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में गुरुवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने भूगर्भ जल एनओसी के लिए एसएलएमजी बेवरेजेस को अनापत्ति प्रमाण पत्र देने पर समिति द्वारा निर्णय लिया गया। उक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी भूगर्भ जल को निर्देश दिए गए कि जनपद में जितने भी आर0ओ0 प्लांट, फैक्ट्री, औद्योगिक केंद्र आदि जो भूगर्भ जल का दोहन करते हैं यदि उनका पंजीकरण भूगर्भ जल पोर्टल पर नहीं है तो उनको चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करें। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, सहायक अभियंता लघु सिंचाई सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)