google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तहसील प्रशासन ने तालाब को कराया अतिक्रमण से मुक्त

समाज जागरण
मनोज यादव जिला ब्यूरो अमेठी

गौरीगंज/अमेठी
अवैध अतिक्रमण को लेकर मुस्तैद तहसील प्रशासन लगातार अभियान को जारी रखा है। तहसील क्षेत्र के गाटा संख्या 202 पर अतिक्रमणकारियों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। तहसील प्रशासन के संज्ञान में मामला आने पर उपजिलाधिकारी राकेश कुमार के निर्देश पर राजस्व कर्मियों का दल मौकस्थल पहुंचकर जमीन की चिन्हित पैमाईश किया। और तालाब की जमीन को अतिक्रमणकारियों के चंगुल से मुक्त कराया। और भविष्य में किसी तरह का अतिक्रमण पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी गई। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक दरगाही सिंह, राजस्व कर्मी राकेश गुप्ता, कुलदीप यादव, अनुज गुप्ता, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)