दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर को अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति ने नबीनगर में एक आम सभा किया।सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शिवहर के पूर्व सांसद और नबीनगर के विधायक चेतन आनंद के पिता आनंद मोहन आमंत्रित थे।सभा की अध्यक्षता संतान सिंह एवं संचालन श्यामबिहारी सिंह द्वारा किया गया।सभा को कई वक्ताओं ने संबोधित किया और नबीनगर को अनुमंडल बनाए जाने पर जोर दिया।नबीनगर को अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति द्वारा मुख्य अतिथि आनंद मोहन को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया और अनुरोध किया गया कि इसे मुख्यमंत्री तक प्रेषित करते हुए नबीनगर को अनुमंडल बनाने में अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन करें।समिति का कहना है कि नवीनगर प्रखंड भौगोलिक, आर्थिक, औद्योगिक और प्रशासनिक दृष्टि से अनुमंडल बनने के लिए उपयुक्त है।
यहाँ 25 ग्राम पंचायत और एक नगर पंचायत है, और यह प्रखंड औरंगाबाद जिला का सबसे बड़ा प्रखंड है। यहाँ 8 थाना, एक आरक्षी निरीक्षक कार्यालय, विद्युत अवर अभियंता कार्यालय, सिंचाई प्रमंडल कार्यालय, वन विभाग कार्यालय आदि हैं समिति ने ज्ञापन में कहा है कि नवीनगर की आबादी 5 लाख है, और 2011 की जनगणना के आधार पर अद्यतन आबादी 7-8 लाख हो गई है। यहाँ के लोग अनुमंडल दूर होने के कारण वैधानिक लाभ से वंचित रह जाते हैं।समिति ने मुख्यमंत्री से नवीनगर को अनुमंडल बनाने की घोषणा शीघ्र करने की मांग की ।
सभा को संबोधित करते हुए आनंद मोहन ने आश्वासन देते हुए कहा कि नबीनगर अनुमंडल बनाने के सभी मानकों को पूरा करता है।उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री से मिलकर नबीनगर को अनुमंडल बनाए जाने के लिए अनुरोध करूंगा ।उन्होंने आश्वासन दिया कि नबीनगर को अनुमंडल का दर्ज शीघा मिलेगा। मौके पर आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन, समिति के सचिव शंकर प्रसाद,भाजपा नेता रामलखन सिंहपूर्व मुखिया राजेंद्र सिंह, पूर्व जिला पार्षद पंकज पासवान,पूर्व मुखिया सतेंद्र सिंह ,अंजार खान,रविन्द्र पांडे,गुड्डू सिंह, दिवाकर चंद्रवंशी, सुरेंद्र सिंह, मुन्ना मुस्ताक, वीरेंद्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



