दो दिवसीय पुनपुन महोत्सव टंडवा का हुआ शानदार आगाज

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) मंगलवार को नबीनगर प्रखंड के टंडवा में दो दिवसीय पुनपुन महोत्सव का शानदार आगाज हुआ। बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के एवं जिला जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय पुनपुन महोत्सव का उद्घाटन कुटुंबा विधान सभा क्षेत्र के विधायक ललन राम, प्रखंड प्रमुख चित्रा कुमारी, एडीएम अनुग्रह नारायण सिंह, एसडीएम संतन कुमार,उप प्रमुख लव सिंह, जिला पार्षद हरिराम ,महोत्सव के सचिव राजेश अग्रवाल,अध्यक्ष रामजन्म सिंह एवं अन्य द्वारा संयुक्त रूप से फिता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

उद्घाटन के पश्चात बिहार गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत पौधा, अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उद्घाटन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत मध्य विद्यालय टंडवा के छात्राओं द्वारा स्वागत गाण से किया गया। वहीं मंच संचालन शिक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने ने कहा कि सनातन धर्म में पुनपुन नदी मे प्रथम पिण्डदान का महत्व है ।वही कार्यक्रम को पूर्व विधायक ललन राम सहित कई गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में सचिव राजेश अग्रवाल ने पुनपुन महोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।वही जिला कला एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी पप्पू राज ने सभी अतिथियों के प्रति स्वागत भाषण किया।

धन्यवाद ज्ञापन बीडीओ अरुण सिंह ने किया।वही सांस्कृतिक कार्यक्रम में नेहा सिंह निष्ठा और सुर संग्राम सिंगर अंकित सिंह ने अपनी गायकी से समा बांधा।महोत्सव में सुरक्षा के दृष्टिकोण कार्यक्रम स्थल सहित टंडवा बाजार एवं अन्य चौराहों पर पर्याप्त संख्या में में थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व मे सुरक्षा बल के जवान तैनात थे।कार्यक्रम में जिला पार्षद हरि राम,अंचलाधिकारी निकहत परवीन, कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार, बीईओ राजनारायण राय,मुखिया अमोद चंद्रवंशी,प्रधानाध्यापक बिनोद दास,धनंजय सिंह, चुन्नू सिंह, रोहित सिंह अशोक पांडेय,परमेंद्र सिंह,प्रवीणता कुमारी,सहित बड़ी संख्या में जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारीगण ,गणमान्य नागरिक एवं दर्शक मौजूद थे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)