google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर मे लोक आस्था का छठ पर्व की तैयारी को लेकर किया बैठक

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 28 अक्टूबर 2023 औरंगाबाद जिले के नगर पंचायत नबीनगर मे लोक आस्था का महान पर्व छठ व्रत को लेकर शुक्रवार को शाम मे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी अखिलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा किया गया जबकि संचालन रामानुज पाण्डेय ने किया। बस स्टैंड के समीप स्थित नगर पंचायत अध्यक्ष कार्यालय परिसर मे नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन सिंह के पहल पर देर शाम तक चली बैठक मे नबीनगर के समाजसेवी,शिक्षाविद, राजनीतिक कार्यकर्ता, सेवा दल के सदस्य एवम अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा छठ पर्व की तैयारी से संबंधित पुनपुन नदी की एवम घाटों की साफ़ सफाई,व्रतियों को ठहरने की सुविधा ,रौशनी की व्यवस्था,पेयजल की व्यवस्था, चलंत शौचालय की सुविधा मनोरंजन की सुविधा,एवम मेला बाजार सहित सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया।साथ ही पूरे आयोजन पर होने वाले आय व्यय की भी चर्चा किया गया।बैठक मे उपस्थित सभी लोगों द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बिपिन सिंह के इस पहल का सभी लोगो ने सहर्ष स्वागत किया।इस बैठक मे अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि नबीनगर मे इस वर्ष की लोक आस्था का महापर्व अपने आप मे ऐतिहासिक होगा। अपने अधक्षीय संबोधन मे अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन नबीनगर के लिए गोरव की बात है।बैठक मे गणमान्य लोगो द्वारा दिए गए सुझावों को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।आज की बैठक मे छठ पूजा की तैयारी से संबंधित सर्वसम्मति से “छठ पूजा समिति नबीनगर ” के बैनर तले कमिटी का भी निर्माण किया गया।कमिटी का अध्यक्ष विपिन सिंह,उपाध्यक्ष,मुखिया संघ के अध्यक्ष अम्बरीष प्रधान,सचिव समाजसेवी प्रदीप सिंह, उप सचिव रिंकू अग्रवाल,कोषाध्यक्ष वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विकास कुमार ,सहायक कोषाध्यक्ष सुनील भारती को सर्वसम्मति से चुना गया। इसके अलावा एक कार्यारिणी समिति एवम एक संरक्षक मंडल भी बनाया गया है ।कमिटी की अगली बैठक दुर्गा चौक शनिचर बाजार मे रविवार को रखा गया है।
बैठक मे वार्ड पार्षद इंदल सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद गुलाम मोहम्मद उर्फ मुन्ना, डॉ अशोक कुमार, प्रो सुनील बोस, अनील अग्रवाल, कामता प्रसाद, शकुन गर्ग,प्रधानाध्यापक बिनोद दस, ओम प्रकाश अग्रवाल,सुधीर सिंह,रामजीत शर्मा,रमजान अली,सुशील बेरलिया, डॉ सिकंदर,मुरारी कुमार सिंह,मनोज सिंह, वार्ड पार्षद सुरेंद्र सिंह,विंध्याचल सोनी ,उदय गुप्ता सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)