google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अमृत कलश यात्रा : 29 वीं वाहिनी एसएसबी ने कलश को नेहरू युवा केंद्र को सौपा

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश “अमृत कलश यात्रा” अभियान कार्यक्रम एच.के. गुप्ता, कमांडेंट 29वी वाहिनी स.सी.ब. गया, के निर्देशानुसार मगध प्रमंडल के गांवों से एकत्र की गई चावल और मिट्टी से मिश्रित कलशों को नेहरु युवा केंद्र संगठन, गया को शुक्रवार 27 अक्टूबर को एक कार्यक्रम आयोजित कर सुपुर्द किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मेरी माटी मेरा देश “अमृत कलश यात्रा” अभियान के दौरान 29वी वाहिनी द्वारा 24 प्रखंडो के अंतर्गत आने वाले 2815 गांवों में दिनांक 21.09.23 से 30.09.23 तक मेरा माटी मेरा देश “ अमृत कलश यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया I इस दौरान सभी प्रखंडो के गांवो में मेरा माटी मेरा देश “ अमृत कलश यात्रा” कार्यक्रम के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया और 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गया के अधिकारियों और बलकर्मियों के अथक प्रयासों से घर-घर से चावल और मिट्टी को कलशों में संग्रह किया गया I तत्पश्चात 01 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2023 के बीच एकत्र की गई मिट्टी और चावल को प्रखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मिश्रित किया गया जिसमे जिले के अधिकारियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक बढ़चढ़ कर भाग लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया । कार्यक्रम के माध्यम से 24 प्रखंड के अमृत कलश को नेहरू युवा केंद्र संगठन, गया को सुपुर्द किया गया I

इस अमृत कलशों को नेहरू युवा केंद्र संगठन के द्वारा सर्वप्रथम बिहार की राजधानी पटना ले जाया जाएगा, जहाँ पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 28.10.23 किया जाएगा I तत्पश्चात उसी दिन नेहरु युवा केंद्र संगठन द्वारा एकत्रित किये गए इन अमृत कलशों को देश की राजधानी नई दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर पहुंचाया जायेगा, जहाँ विभिन्न राज्यों से लाई गई मिट्टी से देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जांबाज वीरों को याद रखने के उद्देश्य से दिल्ली में युद्ध स्मारक के निकट अमृत वाटिका का निर्माण किया जायेगा ।


मौके पर विक्रम सिंह पठानिया, द्वितीय कमान अधिकारी, रवि शंकर कुमार उप कमांडेंट, दुर्गा प्रसाद यादव, उप कमांडेंट तथा अन्य अधिकारी, बल कार्मिक, नेहरु युवा केंद्र के प्रतिनिधि और स्वयं सेवक मौजूद थे I


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)