दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश
चांडिल : नीमडीह
थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर निवासी परीक्षित महतो ने मंगलवार की सुबह नीमडीह थाना पहुंचकर अपने 13 वर्षीय नाबालिग पुत्र के लापता होने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि सोमवार की संध्या उनके पुत्र ने उसकी इच्छा के विरुद्ध बाल कटवा देने की बात को लेकर नाराजगी जताई थी। इसी बात से आक्रोशित होकर वह घर से बिना बताए कहीं चला गया। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।
परिवार के सदस्यों द्वारा रात्रि भर आसपास के गांवों, रिश्तेदारों एवं संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। अंततः मंगलवार की सुबह परीक्षित महतो ने थाना पहुंचकर लिखित सूचना दी और अपने पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।
सूचना मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस द्वारा आसपास के बाजार, बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। खोजबीन के क्रम में बालक को चांडिल स्टेशन के समीप संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाया गया। पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और पूछताछ के बाद परिजनों को सूचना दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



