google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मैथ के उलझन में उलझे छात्र

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं की गणित परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। छात्रों के अनुसार, प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुरूप था और मध्यम कठिनाई स्तर का रहा। पेपर में कुल 5 सेक्शन थे, जिनमें बहुविकल्पीय प्रश्न लंबे थे, जबकि केस स्टडी प्रश्न सरल और स्पष्ट बताए गए। 10वीं गणित का पेपर 5 सेक्शनों (ए, बी ,सी,डी,ई) में विभाजित था, जिसमें कुल 38 सवाल पूछे गए।क्षेत्र के डी आर एस पब्लिक स्कूल खेवली के दसवीं की छात्राओं ने बताया पहले दिन ही मैथ का पेपर हुआ जो काफी कठिन और उलझन पूर्ण था।ज्यादातर सवालों की तैयारी पहले से हम लोगों ने की थी जिसके वजह से पेपर हल में काफी आसानी हुई।कुछ छात्राओं ने कहा पेपर में सवाल काफी उलझन वाले थे जिसे हल करने के काफी समय लगा।अब अगला पेपर की तैयारी और मजबूती से करनी होगी जिससे अच्छे नंबर हाशिल किया जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)