google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हाई टेंशन तार की चपेट में आकर गई बेज़ुबान की जान, 30 घंटे तक सड़क किनारे पड़ी रही मृत गाय

पंकज कुमार पाठक,समाज जागरण

पदमा- प्रखंड क्षेत्र के जैप–7 गेट के समीप बिजली विभाग की घोर लापरवाही का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। बीते दिन 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था, जिसकी चपेट में आने से एक गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृत गाय अज्ञात पशुपालक की बताई जा रही है।


स्थानीय लोगों के अनुसार घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई थी,बिजली विभाग के कर्मी तार को ठीक कर चले गए किन्तु सूचना के बावजूद लगभग 30 घंटे तक मृत गाय को हटाने की व्यवस्था नही की गई। तेज गर्मी के कारण मृत पशु के शरीर से दुर्गंध फैलने लगी, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना के बाद क्षेत्र में विभागीय कार्यशैली को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि टूटे हुए बिजली तार लंबे समय तक खुले में पड़े रहना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। यदि समय रहते वहां कोई व्यक्ति या अन्य पशु पहुंच जाता, तो घटना और भी भयावह हो सकती थी।


आखिरकार समाजसेवी पुरुषोत्तम पांडेय एवं पप्पू मेहता के सहयोग से जेसीबी मशीन की मदद से मृत गाय को घटनास्थल से हटाया गया तथा उसका अंतिम संस्कार कराया गया।
घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग एवं प्रशासनिक महकमे की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)