google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किसानों व क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को लेकर मेहरमा प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा का धरना प्रदर्शन संपन्न

समाज जागरण
गोड्डा

मेहरमा प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा की ओर से किसानों व क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार को पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा की अगुवाई में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।तत्पश्चात मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ अभिनव कुमार को सौंपा गया। इसके पूर्व मेहरमा मेला मैदान से कार्यकर्ताओं ने रैली निकाला जो राज्य सरकार खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचकर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में तब्दील हो गया।इस दौरान भाजपा के प्रदेश परिषद सदस्य सह पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि राज्य की झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।

खासकर किसानों के हितों में ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है।जिसे उपलब्धि के रूप में गिनाया जा सके। कहा कि राज्य सरकार चुनाव पूर्व किये अपने सारे वायदे से भी मुकर रही है। पेट्रोल सब्सिडी, बेरोजगार भत्ता, प्रत्येक महिलाओं को मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना का लाभ, गुरुजी क्रेडिट कार्ड व अन्य मुद्दों पर यह सरकार कोई चर्चा ही नहीं करना चाहती है। किसानों को समय पर न तो खाद बीज उपलब्ध कराया जा रहा है और न ही कोई अन्य सुविधा।सिंचाई सुविधा उपलब्ध नही रहने के कारण किसानों को मानसून पर आश्रित रहना पड़ता है।


जिला प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दिनों स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण में लापरवाही के कारण एक महिला की मौत हो गई है। जबकि दूसरी महिला जीवन और मौत के बीच जंग लड़ रही है। इस संबंध में भी अब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला है। जबकि इस क्षेत्र की मंत्री भी हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी नेत्री प्रिया सिंह पटेल ने कहा कि क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है।

इसकी सुध नहीं ली जा रही। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबोध सोरेन ने समस्याओं के समाधान को लेकर आंदोलन को और तीव्र करने का आह्वान किया। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने मेहरमा मेला मैदान से जुलूस की शक्ल में राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय तक पहुंची थी। सभा के पश्चात मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ अभिनव कुमार को सौंपा गया। कार्यक्रम को पार्टी नेता सूरज जायसवाल, नंदकिशोर ठाकुर,मरारी चौबे,रविंद्र तिवारी,अमित कुमार, लाल बहादुर सिंह, बलराम कुशवाहा, दीपक सिंह देव, फनीलाल कुशवाहा, आनंद मिश्रा,दिनेश साह, अजय साह, हरि किशोर मिश्र, राजेश लाल,राजेश सिंह, संजय साह,दीपक ठाकुर, जीवन मंडल गणेश पोद्दार,रंजीत साह सहित अन्य ने भी संबोधित किया। संचालन मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान व महामंत्री राजेश झा ने संयुक्त रूप से किया।जबकि धन्यवाद ज्ञापन संतोष कुमार जीत ने किया


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)