google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ए एन एस कालेज नबीनगर मे रेड रीबन युवा महोत्सव का किया गया आयोजन*


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखण्ड के एकमात्र अंगीभूत महाविद्यालय अनुग्रह नारायण स्मारक महाविद्यालय मे रेड रिबन युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्राचार्य डॉ मेघन प्रसाद ने किया इसके अंतर्गत तीन तरह के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे मैराथन, टील मेकिंग और नुक्कड़ नाटक।मैराथन से 7 छात्रा एवम 7 छात्र,नुक्कड़ नाटक से 10 छात्रा एवम टील मेकिंग से 2 छात्रों का चयन किया गया था। प्राचार्य ने बताया कि ईसका मुख्य उद्देश्य युवाओं मे एचआईवी एवम अन्य स्वास्थ्य संबंधित विषय पर जागरूकता फैलाना था। प्रतियोगिता के अयोजन मे प्राचार्य डॉ मेघन प्रसाद के अतिरिक्त डॉ मदन रजक,मुकेश रंजन,विजय कुमार,निखिल तिवारी एवम महाविद्यालय के अन्य कर्मी शामिल थे।
प्राचार्य डॉ मेघन प्रसाद के सूत्रों से बताया गया कि सभी चयनित छात्र छात्राएं 8 तारीख को औरंगाबाद के सिन्हा कालेज मे आयोजित प्रतियोगिता मे हिस्सा ले रहे है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)