google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पोठिया में महिलाओं की सुरक्षा व अधिकारों को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
पौठिया में राहत संस्था एवं MASH Agro Foods Ltd के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध तथा अंतरिम शिकायत समिति की भूमिका के बारे में जानकारी देना था।


कार्यशाला को संबोधित करते हुए डॉ. फरजाना बेगम ने महिलाओं से जुड़े कानूनों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण में कार्य करना हर महिला का मौलिक अधिकार है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की असुविधा या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं बिना भय के अंतरिम शिकायत समिति के समक्ष अपनी शिकायत रख सकती हैं। साथ ही उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों की पहचान करने और ईमानदारी से कार्य करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर अगममीर अब्दुल खालिक ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सभी कर्मचारियों को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी होती है तो संस्था पूरी तरह उनके साथ खड़ी रहेगी और उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करेगी।


वहीं डॉ. आशिक बोर्ड्स ने कहा कि कार्यस्थल पर सभी को कानून की जानकारी होनी चाहिए और उसका पालन करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि गठित अंतरिम शिकायत निवारण समिति प्रभावी है और इसमें सभी को समान रूप से न्याय मिलेगा।
कार्यशाला में सैकड़ों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा की रक्षा की शपथ ली तथा यह संकल्प लिया कि वे न तो किसी प्रकार की हिंसा करेंगे और न ही हिंसा सहेंगे। यदि किसी के साथ अन्याय होता है तो वे उसके विरोध में खड़े होंगे और उसे न्याय दिलाने में सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम में राहत संस्था की कर्मी यासमीन परवीन एवं बाबी नाच की भी सक्रिय उपस्थिति रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)