चालक की सूज बुझ से टला बड़ा हादसा,.सभी यात्री सुरक्षित।
समाज जागरण, प्रखंड़ संवाददाता राजनगर
सरायकेला (झारखंड) 01 मार्च 2023 :- सरायकेला जिले के राजनगर थाना अंतर्गत कुजू नदी के समीप बुधवार सुबह लगभग 11 बजे भवानी शंकर नामक यात्री बस में अचानक आग लग गई।बस से धुआं निकलता देख चालक अपनी सूझ बूझ का परिचय दिया और सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर सभी यात्रियों को समान सहित बाहर निकाला।वहीं मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि भवानी शंकर नामक यात्री बस टाटा से चाईबासा की ओर जा रही थी।इसी दौरान कुजू नदी के समीप बस के ईंजन से धुआं निकलने लगा। राजनगर थाना को सूचित किया गया।फिलहाल पुलिस जाँच में जुटी है।
हालांकि इस घटना से किसी के हताहत होने की सूचना नही है। समय रहते सभी यात्री समान सहित बाहर निकल आये थे।सभी यात्री सुरक्षित है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



