समाज जागरण, बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल
मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड) 1 मार्च 2023:- मंगलवार की देर रात पोखराहा खुर्द में सुरेंद्र साव के घर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई । मालूम हो कि कुछ दिन बाद ही उनकी बेटी की शादी होनी थी , शादी की तैयारी को लेकर जेवर और अन्य सम्बंधित सामान से घर भरा पड़ा था । ऐसी स्थिति के बीच आग लग जाने से पूरी संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई । परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । मामले को संज्ञान में आते ही संत मरियम स्कूल के चेयरमैन, सदस्य माटी कला बोर्ड झारखंड सरकार सह झामुमो के वरिष्ट नेता श्री अविनाश देव देर रात को घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिती का जायजा लिए । परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया और यथासंभव मदद का भरोसा दिया। सम्बंधित अधिकारियो से वार्ता कर मिलने वाले मुवावजे के लिए निर्देश दिया ।
उक्त मौके पर अविनाश देव ने कहा की यह बहुत ही दुखद घटना है । हम सभी स्थिती पर नज़र बनाए हुए है । हमारी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ सदैव खड़ी है ।
साथ ही श्री देव ने आम आवाम से अपील किया की
जरूरतमंदों की मदद ही सच्ची इंसानियत है हम सभी को यथाशक्ति अपने आस पड़ोस वाले लोगों की मदद करनी चाहिए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



