google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हरहुआ रिंग रोड चौराहे पर पिकअप–स्कूल बस में जोरदार टक्कर, दोनों वाहन पलटे; बड़ा हादसा टला

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत वाजिदपुर स्थित रिंग रोड चौराहे पर बुधवार सुबह लगभग 7 बजे पिकअप और स्कूल बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन चौराहे पर ही पलट गए। हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घटना से कुछ देर के लिए रिंग रोड पर आवागमन बाधित हो गया और चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही हरहुआ चौकी प्रभारी अभिषेक राय के निर्देश पर पैंथर दस्ते के सिपाही मुकेश चौहान और राकेश सरोज मौके पर पहुंचे। दोनों ने तत्परता दिखाते हुए पलटी हुई गाड़ियों को किनारे कराया और जाम समाप्त कर आवागमन सुचारू कराया।
जानकारी के मुताबिक ‘सीएट पब्लिक स्कूल ऐढे’ की स्कूल बस चला रहे बस चालक अजय कुमार, निवासी दानुपुर, सुबह बच्चों को लेने बाबतपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही बस वाजिदपुर रिंग रोड चौराहे पर पहुंची, उसी समय प्रयागराज से मछली लेकर बलिया जा रही एक पिकअप ने तेज रफ्तार में बस को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बस बीच सड़क पर पलट गई और पिकअप भी बगल में उलट गई।पिकअप में चालक मोनू कुमार निवासी प्रयागराज तथा खलासी गणेश कुमार मौजूद थे।
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत दौड़कर दोनों को बाहर निकाला। बस में केवल चालक अजय कुमार और खलासी दीपक यादव थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची 1033 एंबुलेंस टीम ने पिकअप चालक मोनू कुमार और बस खलासी दीपक यादव का मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया।
ग्रामीणों का कहना है कि बस चालक चौराहे पर तेज गति में प्रवेश कर रहा था, जबकि पिकअप चालक भी वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा था। अचानक दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा था कि चालक गंभीर रूप से घायल होंगे, लेकिन सौभाग्य से सभी सुरक्षित बच गए।
स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि स्कूल बस में बच्चे सवार नहीं थे। यदि बस बच्चों को लेकर जा रही होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने घटनास्थल से वाहनों को हटाकर सामान्य स्थिति बहाल कर दी। वाहनों की लंबी लाइन धीरे-धीरे पास हो जाने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)