google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व दिव्यांग दिवस पर बाटे कम्बल और ट्राई साइकिल

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
विश्व दिव्यांग दिवस पर बुधवार को मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा ने क्षेत्र के दिव्यांग भाई बहनों को कम्बल और ट्राई साइकिल वितरण किया इस मौके पर उनके साथ कैंट एसीपी नितिन तनेजा उपस्थित हो कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अपने हाथों कम्बल वितरित किया।इस मौके पर डंपी तिवारी ने कहा कि ट्राई साइकिल की सहायता से दिव्यांगों को आने-जाने में सुविधा होगी। दिव्यांगों के सशक्तीकरण के लिए इस तरह के विशेष कार्यक्रम नियमित तौर पर आयोजित करने की आवश्यकता है, जिससे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को ट्राइसाइकिल मिल सके।हम सभी लोग मिल कर दिव्यांग भाई लोगो का सेवा सदैव करते रहेंगे जिससे उन्हें और बल मिल सके।उनके साथ सीमा चौधरी,विपुल दुबे,दुर्गेश पांडेय,अमन मिश्रा,विजय शंकर पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)