google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कालरी का लाखों का चोरी का कबाड़ लदा पिकअप कार से टकराया कबाड़ चोरी की खुली पोल

जमुना कोतमा अनूपपुर जिले के कोयलांचल नगरी में कालरी से लाखों करोड़ों के कबाड़ की चोरी लगातार हो रही है जिसे देखने और सुनने वाला कोई नहीं है जिसका ज्वलंत उदाहरण आज दिनांक 30 अगस्त 2025 को सुबह करीब 7 बजे बिजुरी कोतमा की ओर से अनूपपुर की ओर जा रही पिकअप एमपी 65 GA 2265 जिसका चालक कृष्ण पाल सिंह था जिसमें कालरी का कई टन चोरी का बेस कीमती लोहा लेकर अनूपपुर की ओर जा रहा था तभी नेशनल हाईवे 43 बदरा जमुना तिराहा के पास एक कार एमपी 65 सी 4736 जो की राजेश जैन पौरधार का है जो की अनूपपुर की ओर से आ रही थी वह पिकअप कर से टकरा गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि एयरबैग दोनों खुल जाने की वजह से कार चालक को गंभीर चोट नहीं आई इस टक्कर से पिकअप में लदा कबाड़ कुछ गिर गया और कबाड़ चोरों की पोल खुल गई अब देखना या है कि पुलिस क्या कार्यवाही करती है इससे यह तो पता चल गया कि कबाड़ चोरी का काम जोरों पर चल रहा है आज यह एक्सीडेंट हो गया तो पता चल गया बरना कितने पिकअप माल प्रतिदिन निकलता है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है हालांकि मौके पर 100 डायल पहुंच चुकी थी

गजब का मैनेजमेंट

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जैसे ही कबाड़ भरा पिकप कार से टकराया उसके मात्र 10 मिनट बाद ही वहां पर कबड्डी के आदमी और जेसीबी मशीन आई और वह पिकअप को उठाकर ले गई और दूसरी और एक पिकअप भी तुरंत आया जिसमें बचा हुआ कबाड़ कबाड़ चोरों ने तत्काल लादकर और वहां से ले गए कहां ले गए क्या कार्यवाही हुई अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है उक्त घटना के सैकड़ो चश्मदीन ने अपने आंखों से देखा चुकी घटना सुबह की है जानकारी के अनुसार यह कबाड़ किसी अनूपपुर के जानू नामक कबाड़ी के पास जा रहा था

क्षेत्र की जनता ने संबंधित थाना प्रभारी कलारी के महाप्रबंधक और अनूपपुर जिले के लोकप्रिय ईमानदार जन प्रिय पुलिस अधीक्षक महोदय मोतिउर रहमान से इस और तत्काल कार्यवाही की मांग की गई है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)