अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण
डाला/ सोनभद्र। नगर में आये दिन हो रहे दुर्घटनाओं को देखते हुए अधिशाषी अधिकारी ने नगर भ्रमण के दौरान पाया कि अल्ट्राटेक सीमेंट यूनिट डाला से आयात निर्यात करने वाली हैवी गाड़िया। आये दिन बाजार में सड़क के किनारे खड़ी कर दी जाती है। जिसे नंगर में जान माल का खतरा बना रहता है
यातायात सुरक्षा सप्ताह से लेकर आम दिनों में अल्ट्राटेक यूनिट डाला द्वारा तमाम प्रकार के खाना पूर्ति दिखाई देती रहती है। उसी में यह भी किसी को नजर नही आता। आम गाड़ियों को देख पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखाई देती है लेकिन जहां अल्ट्राटेक की गाड़ियों की बात आती है वही खैरात में सुविधा मिलने के बावजूद नजर अंदाज कर दिया जाता है। ऐसे में नगरवासी भले ही परेशान रहे।
इसी क्रम में नगर पंचायत डाला बाजार के अधिशासी अधिकारी ने पाया कि अल्ट्राटेक कंपनी में आने जाने वाली गाड़ियां सड़क को जांम किये रहती है। जैसे स्टेट हाईवे पर पूरा अधिकार है। अधिषासी अधिकारी नगर पंचायत दल बाजार ने अल्ट्राटेक इकाई प्रमुख, जिलाधिकारी सोनभद्र और उपजिलाधिकारी तहसील ओबरा को लिखित अवगत कराया है कि अल्ट्राटेक सीमेन्ट फैक्ट्री की बड़ी गाड़िया मेन रोड डाला बाजार मे दोनो ओर खड़ी रहती है। यह एक मुख्य राज्य मार्ग है जो शक्तिनगर को वाराणसी से जोड़ता है इस मार्ग मे भारी मात्रा मे गाड़ीयो व डाला नगर के नागरिको का आवागमन है इस प्रकार से गाड़िया अवैध रूप से मार्ग के दोनो तरफ मार्ग पर ही खड़ी रहती है जिस कारण मार्ग पर किसी अप्रत्याशित दुर्घटना होने की प्रबल संभावना बनी रहती है उक्त गाड़ियो के पार्किंग की उचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करे अन्यथा कोई दुर्घटना घटित होने पर सम्पूर्ण उत्तरदायित्व आप का होगा और आप के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



