समाज जागरण संवाददाता बगहा,रामनगर से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया । दबंगई का शिकार हुआ एक गरीब । बेरहमी से पीट पीट कर किया गया हत्या । बेबस परिवार अपने बदहाली पर बहा रहे हैं आंसू ।मृतक रेयाज की पत्नी और मां का रो रो कर हुआ बुरा हाल । कौन करेगा रेयाज के बीबी बच्चों की परवरिश । हत्या की सूचना पर पहुंच रामनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा ।
मृत युवक के पिता ने 2 को नामजद व 4 अज्ञात पर कराया प्राथमिकी दर्ज।रामनगर के रतनपुरवा की घटना ।
रामनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना आई सामने । एक युवक को पीट पीट कर किया गया हत्या । मृत युवक की पहचान रामनगर के रतनपुरवा निवासी रेयाज अंसारी उर्फ गोलू पिता इशहाक अंसारी की पीट पीट कर हत्या किया गया । मृत रेयाज अंसारी के पिता इशहाक अंसारी ने बताया कि मेरा बेटा कामकर के खाने के लिए घर आ रहा था उसी क्रम में कुछ लोगों के द्वारा बेरहमी से मारने की सूचना पर हमलोग गए । वहां अनूप यादव, अनुज यादव दोनो पिता सुरेन्द्र यादव और 4 अन्य लोग बेरहमी से मेरे बेटे को मार रहे थे ।मैने हाथ पैर पकड़कर बेटे को छोड़ने के लिए बोले तबतक मेरा बेटा अधमरा होगया था ।किसी तरह उसे अस्पताल ले गए जहां डाक्टर मृत घोषित कर दिए । मृतक के पिता ने हत्या मामले में 2 नामजद व 4 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।प्रभारी एस डी पी ओ अर्जून प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले में अनूप यादव व अनुज यादव दोनो पिता सुरेन्द्र यादव के साथ 4 अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है । गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



