google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सोनभद्र जिला कारागार गुरमा में निरुद्ध बंदी का इलाज के दौरान मौत

•~ जेल परिसर फैला सन्नाटा, महिला,पुरुष बंदी समेत सभी हुए शोकाकुल
•~एनडीपीएस एक्ट की धारा में था निरुद्ध तथा करता था मादक पदार्थ हीरोइन इत्यादि नशे का सेवन

अवधेश कुमार गुप्ता/ समाज जागरण

गुरमा/ सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा में निरुद्ध बंदी राधेश्याम 26वर्ष पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी उरमौरा, कोतवाली- रावर्टसगंज,जनपद- सोनभद्र की 5 फरवरी गुरुवार को पौने तीन बजे के लगभग जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। जानकारी मिलते ही जेल परिसर में सन्नाटा फैल गया।महिला,पुरुष बंदी समेत सभी लोग शोकाकुल हो गये।


इस सम्बंध में सोनभद्र जेल कारागार गुरमा अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने एक बताया कि राधेश्याम बंदी 5 जनवरी 2026 एनडीपीएस (NDPS), एक्ट की धारा में बंद था, जो मादक पदार्थ हीरोइन इत्यादि का नशे के आदि था। जिसका जांच भी पाजेटिव निकाला था।रात पौने तीन बजे के लगभग इसे खांसी के साथ कफ में ब्लड निकलने लगा जिसे तत्काल रात में ही जिला अस्पताल भेज दिया गया था। यहां इलाज के एक घंटे के बाद बंदी की मौत हो गई। जिसकी सभी औपचारिकता कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।मृतक का भाई सोनू यादव और उसकी मां पानवती भी जेल में बंद थी तथा तीन दिन पूर्व मां की रिहाई हो गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)