google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विराट रूद्र महायज्ञ के लिए 51 फीट ऊंचा धर्मध्वज स्थापित

14 मार्च को होगी पूर्णाहुति, चलेगा भंडारा

  • चतरा ब्लाक अंतर्गत गिरिया गांव में होगी यज्ञ

विजय शंकर पांडेय/ समाज जागरण

सोनभद्र। चतरा ब्लाक अंतर्गत गिरिया गांव में वृहस्पतिवार को विराट रूद्र महायज्ञ के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 51 फीट ऊंचा धर्मध्वज स्थापित किया गया। 6 मार्च को कलश यात्रा निकलेगी और कलश स्थापना के बाद यज्ञ शुरू होगी। यज्ञ की पूर्णाहुति 14 मार्च को भंडारे के साथ होगी।


बता दें कि भिक्षुक भिखारी, जंगली दास, रमाशंकर गिरी जी महाराज की देखरेख में यह यज्ञ हो रही है। आचार्यगण देवी प्रसाद पांडेय, सतीश पांडेय, दीपक पांडेय व योगेश तिवारी के जरिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 51 फीट ऊंचा धर्मध्वज स्थापित किया गया है।


जंगली बाबा ने बताया कि मुख्य यजमान प्रवीण मिश्रा, सरिता मिश्रा, कृष्ण कुमार पुजारी व प्रभावती देवी हैं। 6 मार्च को कलश यात्रा निकलेगी और कलश स्थापना के बाद विराट रूद्र महायज्ञ शुरू होगी। 9 मार्च को शिव जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 14 मार्च को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ भंडारा चलेगा।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख रमाकांत पांडेय, आलोक मिश्रा, सुजीत मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)