google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पंचायत भवन बंतरा में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को सरकारी योजनाओं

दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। जिलाधिकरी के निर्देशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन की नीतू यति, साधना मिश्रा एवं सीमा द्विवेदी, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा वन स्टॉप सेंटर की तनु सिंह की टीम द्वारा पंचायत भवन बंतरा, रॉबर्ट्सगंज में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों के मौके पर ही आवेदन फार्म भरवाकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी की गई।

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित पॉक्सो अधिनियम तथा रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। टीम द्वारा बताया गया कि योजना के अंतर्गत विभिन्न गंभीर अपराधों से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सहायता प्रदान की जाती है। इनमें तेजाब से गंभीर चोट पहुंचाना, दहेज मृत्यु, बलात्कार से संबंधित गंभीर प्रकरण, सामूहिक बलात्कार, पॉक्सो अधिनियम के तहत प्रवेशक लैंगिक हमला, गंभीर प्रवेशक लैंगिक हमला, अश्लील प्रयोजन हेतु बच्चे का उपयोग तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत नाबालिग की मृत्यु जैसे गंभीर प्रकरण शामिल हैं। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं उपलब्ध सहायता तंत्र के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में पीएलवी मनोज पाठक, ग्राम विकास अधिकारी फूल सिंह, पंचायत सहायक सहित ग्रामीण महिला एवं पुरुषों ने प्रतिभाग किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)