पुलिस अधीक्षक सहित समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी व थाना/शाखा प्रभारी रहे उपस्थित।
समाज जागरण
सोनभद्र। पुलिस महानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मिर्जापुर के जनपद सोनभद्र में आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा पुष्प गुच्छ भेट किया गया और पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गयी, सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार किया गया। तत्पश्चात आगामी पर्वों एवं जनपद में शांति व कानून व्यवस्था सहित अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत प्रशासनिक भवन पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में समीक्षा बैठक की गई । समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सहित समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी व थाना/शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। आगामी त्यौहार श्रावण मास/कावड़ यात्रा एवं मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी वर्ग के धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक कर समवन्य स्थापित करते हुए अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
आगामी पर्वों की संवेदनशीलता के दृष्टिगत छोटी से छोटी घटनाओं पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए। श्रावण शिवरात्रि के परिप्रेक्ष्य में जलाभिषेक हेतु लगभग 02 सप्ताह पूर्व कांवड़ियों/शिवभक्त का आवगमन प्रारम्भ हो जाता है, श्रद्धालुओं की आने-जाने की सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्थाओं की प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर लिया जाय और मार्ग सुरक्षा हेतु जोन, सेक्टर, सब सेक्टर में विभाजित करते हुए प्रभावी पिकेट/गश्त एवं अन्य पुलिस व्यवस्था की जाये। जनपद में नदियों के घाटों/जलाशयों, जहां से कांवडिये/श्रद्धालु जल लेते है, अथवा स्नान करते है, पर बैरिकेडिंग कर पर्याप्त प्रकाश व गोतखोरों की व्यवस्था की जाये तथा गहरे पानी की पट्टिका का अकंन एवं पीएसी की फ्लड टुकड़ी/जल पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना घटित होने पाये सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिसकर्मियों को मोटर साइकिल व कलस्टर मोबाइल के साथ ड्यूटी लगाकर लगातार भ्रमणशील रखा जाए। ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से अपने साथ बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट व डंडा इत्यादि दंगा नियंत्रण उपकरणों को रखने हेतु सख्त निर्देश दिए गए यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं को पीआरवी वाहनों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समयबद्ध निस्तारण हेतु हिदायत दिया गया। सभी पुलिस वाहनों पर लाउड हेलर व पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय करते हुए त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने हेतु आमजन से अपील की जाए। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी थाना प्रभारियों को महिला अपराधों के अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने, सनसनीखेज वारदातों के अभियुक्तों जैसे हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों, के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर की अभियुक्तों की धारा 14(1) अंतर्गत संपत्ति सीजर करने, शासन द्वारा चलाए गए अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय चिन्हित सनसनीखेज अपराधों के 20 वादों की प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने, ऑपरेशन दृष्टि के तहत पब्लिक से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक सीसीटीवी कवरेज कराने, ओवर लोड वाहनों के अवैध संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने, अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, सभी मुख्य बाजार/मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्रों का भली-भाँति अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जांच करने तथा समय से उनको निस्तारित करने, थानों पर महिला हेल्पडेस्क के माध्यम से संचालित अभियान के अन्तर्गत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ती दीदी” के माध्यम से आउटरीच प्रोग्राम चलाकर जनता को लगातार जागरूक करते हुए प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करने के सम्बन्ध में गोष्ठी में उपस्थित समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना-प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये सोशल मीडिया टीम द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक भ्रामक पोस्टों के प्राप्त होने पर उच्चाधिकारियों को संज्ञानित करते हुए तत्काल प्रभाव से उसका खंडन किया जाए।



