समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर महिलाओं की मसीहा स्वर्गीय फूलन देवी की जयंती मनाई गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय और वंचितों के अधिकारों की बुलंद आवाज अन्याय एवं शोषण के विरुद्ध संघर्ष की प्रतीक महान योद्धा एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी एक ऐसी महिला थी जो अपनी हक की लड़ाई लड़ने के लिए घर छोड़कर जंगल का रास्ता अपनाना पड़ा और जंगल का रास्ता अपनाते हुए अपनी लड़ाई लड़ने का काम किया।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं विचारक श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव स्वर्गीय फूलन देवी को जंगल से लाकर सदन तक पहुंचाने का काम किया तब पर भी कुछ अराजक तत्वों द्वारा सांसद स्व. फूलन देवी को नहीं बक्शा।
श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हर महिलाओं को सड़क से सदन तक सम्मान देने का काम कर रहे हैं। इसलिए हम सभी समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि हर वर्ग की गरीब महिलाओं का सम्मान करने का काम करें और उनको आगे बढ़ने का काम करें ।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल संजय यादव मोहम्मद सईद कुरैशी अनिल प्रधान डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल डॉक्टर केडी सिंह पटेल कृपा शंकर चौहान अशोक पटेल जिला अजीत यादव उमेश पाल जयप्रकाश सिंह गुलाम यासीन मनोज कुशवाहा मुन्ना कुशवाहा भूपेंद्र सेन संजय कुमार रवि प्रकाश अतुल दुबे गीता गौर सत्यम पांडे अंकित राजनाथ बाबूलाल यादव फारूक अली जिलानी विजय चौहान हिदायत उल्ला खान प्रमोद दीपक केसरी दिनेश सरोज प्रदीप के साथ दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



