मनोज कुमार
संवादाता हजारीबाग।
उपविकास आयुक्त हज़ारीबाग़ के निर्देशानुसार नीति आयोग अंतर्गत आकाँक्षी प्रखड़ं चौपारण के सभी पी भी टी जी क्षेत्रों में विशेष शिविर 19 जुलाई से 26 तारीख तक लगाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी की अध्यक्षता में बिरोहर क्षेत्र जमुनयातरी में शिविर लगाया गया।गहन सूदूरवर्ती क्षेत्र जमुनियातरी में शिविर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य चेकअप, ए एन सी, एनीमिया, बीपी शुगर, चर्म रोग आदि की जांच की गई साथ ही दवा वितरण किया गया! प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी के द्वारा बिरहोर बच्चों का अन्नप्रासन्न एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गयी साथ ही सभी बच्चों को कॉपी-पेंसिल बांटी गई! जिनका आधार नही बना था उनका नया आधार आवेदन भरा गया, आपूर्ति विभाग के द्वारा राशन कार्ड में नाम, जन्म प्रमाण पत्र, कल्याण विभाग के द्वारा पेंशन आवेदन भरे गए! कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, चौपारण सी एच सी से डॉक्टर, चोरदाहा पंचायत मुखिया, आकाँक्षी प्रखडं फेलो एवं समस्त विभाग के पदाधिकारी जिसमे प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, महिला एवं बाल विकास सुपरवाइजर, आपूर्ति अधिकारी, पंचायत सचिव, स्वास्थ्य से सी एच ओ, ए एन एम, बीटीटी, सी आर पी, पीरामल टीम के सदस्य, जेएसलपीएस के सीसी, ए w सहायिका, समूह के सदस्य एवं अन्य सहकर्मी मौजूद रहे!
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



