google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत, दूसरे की स्थिति नाजुक:तेलाड़ी छत्तरपुर

समाज जागरण दीपक सरकार

सड़क जाम से आवागमन रहा ठप यात्री परेशान

छतरपुर थाना क्षेत्र के तेलाड़ी मोड़ के पास लगभग 12बजे डाल्टेनगंज की ओर से आ रही अरविंद बस ने तेलाड़ी मोड़ के पास एक बाइक को अपने चपेट में ले लिया जिससे मौके पर बाइक सवार महेश यादव (40)वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गया।जबकि महेश यादव के पुत्र बीरेंद्र यादव (22) वर्ष भी बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल मेदिनीनगर में जारी है, आक्रोश में ग्रामीण ने शव को सड़क पर रखकर रोड किया जाम।
मृत व्यक्ति महेश यादव और घायल उनके पुत्र छतरपुर थाना क्षेत्र तेलाड़ी के रहने वाले है। दुर्घटना के बाद बस चालक बस लेकर छतरपुर थाने में लगा कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को सदर अस्पताल मेदिनीनगर में भेजा गया और इलाज चल रहा है, स्थिति नाजुक बताया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर छतरपुर अंचल अधिकारी और छतरपुर थाना के एस आई अपने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच के घटना को संज्ञान में लिया


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)