google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्रामे ग्रामे यज्ञ–गृहे गृहे देव स्थापना की टोली गायत्री शक्तिपीठ से रवाना

-गायत्री परिवार का अभियान
-जनपद के 950 ग्राम सभाओं में प्रत्येक शनिवार और रविवार को चलेगा अभियान

शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, समाज जागरण

बलिया : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के अभियान के अंतर्गत वंदनीय माता जी के जन्म शताब्दी वर्ष में ग्रामे ग्रामे यज्ञ–गृहे गृहे देव स्थापना कार्यक्रम का शुभारंभ हो चुका है। शनिवार और रविवार को धरातल पर टोली कार्य कर रही है। अभियान के तीसरे शनिवार को गायत्री शक्तिपीठ महावीर घाट से अभियान के लिए गठित 30 टोलियां फिर रवाना हुईं। शक्तिपीठ प्रभारी विजेंद्र नार चौबे ने तिलक लगाकर अभियान के योद्धाओं को रवाना किया।
गायत्री परिवार का पूरे देश को गायत्री मय करने का अभियान चला रहा है। गायत्री परिवार की वंदनीय माता जी के जयंती वर्ष को परिवार इसी रुप में आयोजित कर रहा है। बलिया जनपद में प्रत्येक घर में देव स्थापना के लिए 300 अनुग्राहियों की टीम 30 टोली में विभक्त हुई है। समस्त 950 ग्राम सभा में गायत्री साधकों द्वारा प्रत्येक ग्राम में दो दिवसीय कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार रविवार को चलाया जाना है। प्रथम दिवस शनिवार को ग्राम प्रदक्षिणा एवं देव स्थान पर दीप महायज्ञ तथा द्वितीय दिवस गायत्री महायज्ञ एवं गायत्री, गंगा व देव स्थापना कम से कम 24 घरों में किया जाएगा। 2026 तक चलने वाले इस अभियान का क्रम अनवरत जारी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)