google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ओबरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त के कब्जे से कुल 01 किलो 150 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर किया गिरफ्तार।

दैनिक समाज जागरण/ शिव प्रताप सिंह।

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध रुप से मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपाराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा के निकट पर्वेक्षण में थाना ओबरा पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 25.05.2025 को समय लगभग 7.30 बजे सेक्टर-09 मोड़ के पास से 01 नफर अभियुक्त मनीष कुमार सोनी पुत्र मंगल कुमार सोनी निवासी शीतला मंदिर के पास चोपन रोड थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 34 वर्ष के कब्जे से कुल 01 किलो 150 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया उक्त बरामदगी के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0- 116/2025 धारा- 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त मनीष कुमार सोनी उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)