“सुरक्षा आपकी–संकल्प हमारा”थाना रॉबर्ट्सगंज की साइबर टीम ने पीड़ित के ₹10,000/- वापस कराए

दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा संचालित साइबर अपराध के विरुद्ध विशेष अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज की साइबर टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

सादर अवगत कराना है कि आवेदक जितेन्द्र पाल निवासी – चकरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा cybercrime.gov.in के माध्यम से एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसकी शिकायत संख्या 33111250163163 है।

जांच के दौरान आवेदक ने बताया कि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय गलती से गलत अकाउंट नंबर में ₹10,000/- ट्रांसफर हो गए थे। संबंधित प्रकरण में तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त राशि को इंडियन बैंक में होल्ड कराया गया।

थाना रॉबर्ट्सगंज की साइबर टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन करते हुए, आवश्यक कार्रवाई एवं संबंधित बैंक शाखा से ईमेल/पत्राचार के माध्यम से विवरण प्राप्त कर ₹10,000/- की राशि को आवेदक के मूल खाते में दिनांक 08.12.2025 को सफलतापूर्वक वापस कराया गया।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)