google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ट्रक – डंपर की टक्कर से कानपुर सागर हाइवे पर 20 किलोमीटर तक रहा 6 घंटे जाम

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां आज गुरुवार की सुबह बिधनू में आगे चल रहे ट्रक में पीछे से डंपर जा घुसा। हादसे के बाद कानपुर-सागर हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। बिधनू पुलिस और एनएचआई ने क्षतिग्रस्त वाहन को हाइवे से किनारे नहीं कराया। इसके चलते लगभग 6 घंटे तक हाइवे पर जाम लगा रहा।


इसकी सूचना मिलते ही घाटमपुर एसीपी मौके पर पहुंचे उन्होंने पुलिस बल के साथ क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे करवा कर हाईवे पर यातायात बहाल कराया है। इस दौरान लगभग 20 किलोमीटर तक जाम के हालात बने रहे।
जानकारी के मुताबिक आज गुरुवार सुबह करीब 4 बजे बिधनू थाना क्षेत्र के रिंद नदी पुल के पास आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे अनियंत्रित डंपर ट्रक में पीछे से जा घुसा। हादसे में डंपर चालक पतरेठा निवासी बब्लू और क्लीनर घनश्याम घायल हो गया।


राहगीरों की सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस ने हाइवे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे नहीं करवाया। पुलिस की इसी लापरवाही के चलते जाम के हालात बनते चले गए। हाइवे पर गाड़ियों की लाइन लग गई। लगभग छह घंटे तक जाम लगा रहा। जब क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे करवाया गया। जिसके बाद ही हाइवे पर यातयात बहाल हो सका। इस दौरान लगभग 20 किलो मीटर लंबा जाम लगने से राहगीर बहुत परेशान भी रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)