विजय शंकर पांडेय/ समाज जागरण
सोनभद्र। श्री सतगुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकी कुंड, चित्रकूट (सतना, मध्य प्रदेश) के तत्वावधान में पंचायत भवन सलैयाडीह में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन में कुल 203 मरीजों की आंखों की जांच की गई।
शिविर में उपस्थित नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पुष्पेंद्र कुमार पांडे के नेतृत्व में मरीजों की जांच की गई। जांच के दौरान 103 मरीजों में मोतियाबिंद पाए जाने पर उन्हें आगे के बेहतर इलाज के लिए चित्रकूट रेफर किया गया, वहीं 52 जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरित किया गया, जिससे गरीब एवं असहाय मरीजों को काफी राहत मिली।
डॉक्टर पुष्पेंद्र कुमार पांडे ने शिविर के दौरान लोगों को आंखों की नियमित जांच, साफ-सफाई और समय पर इलाज के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि समय पर जांच से आंखों से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
इस नेत्र शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विंढमगंज के गायत्री परिवार के सदस्यों की अहम भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में रामदास कुशवाह, हुलाश राम यादव, अभिषेक प्रताप सिंह तथा किशोर सिंह (प्रधान प्रतिनिधि, सलैयाडीह) का विशेष योगदान रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



