पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण
पदमा-पदमा ओपी क्षेत्र के इटखोरी मोड़ के समीप एनएच-33 पर खड़ी इनोवा कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही इनोवा आगे खड़े एक अन्य ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में इनोवा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही क्षतिग्रस्त इनोवा को सड़क से हटाकर थाने ले जाया गया, जिससे यातायात बहाल किया जा सका।गौरतलब है कि इसी सोमवार की शाम ओपी के समीप खड़ी एक ट्रेलर में बरही से हजारीबाग जा रही कुशवाहा बस ने टक्कर मार दी थी, जिसमें बस के दो यात्री घायल हुए थे।स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-33 किनारे स्थित ढाबों व गैराजों के सामने बेतरतीब तरीके से खड़े ट्रक और सड़कों पर आवारा मवेशियों की मौजूदगी आए दिन दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। पुलिस व प्रशासन से इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



